{"_id":"66a169e65f6a999d3a0f07b4","slug":"three-dengue-patients-found-in-the-city-in-seven-days-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-118566-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सात दिन में शहर में तीन डेंगू के मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सात दिन में शहर में तीन डेंगू के मरीज मिले
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में डेंगू ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। एक सप्ताह में शहर में ही तीन डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई है। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या चार हो गई है। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में बेड़ों की संख्या चार से बढ़ाकर छह कर दी गई है। मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरूक किया जा रहा है।
सप्ताहभर पहले शहर के रामगंज पक्का तालाब में डेंगू का एक मरीज मिला था। अब शहर के राधानगर में दो और खागा में एक डेंगू रोगी की पुष्टि हो चुकी है। मलेरिया विभाग ने टीम भेजकर सभी मरीजों के परिवार के सदस्यों की स्लाइड बनाने के साथ आसपास के 50 घरों में दवा का छिड़काव कराया है। बढ़ती डेंगू रोगियों की संख्या से डाक्टरों का सचेत कर दिया गया है। ऐसे में सभी डाॅक्टर एक दिन से अधिक बुखार से पीड़ित मरीजों की डेंगू और मलेरिया की जांच करा रहे हैं। अस्पताल की लैब में प्रतिदिन आठ से 10 नमूनों की जांच हो रही है।
जिला मलेरिया अधिकारी कीर्ती रंजन ने बताया कि विभाग मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए पूरी तरह से सतर्क हैं। स्टॉक में 3000 क्लोरोक्वीन, 1400 प्राइमा क्वीन टेबलेट हैं। इनके साथ ही पर्याप्त एंटी लार्वा है। उन्होंने वर्तमान समय में मच्छरदानी का उपयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
.........................
...................
ऐसे करें बचाव
-घरों को साफ सुथरा रखें।
-कूलर की टंकी का पानी नियमित बदलते रहें।
-एसी का ढक्कन खोलकर साफ करा दें।
-फ्रिज के पीछे लगे पानी के कटोरे से पानी हटाते रहें।
-गंदे पानी के निकास में हर दूसरे दिन फिनायल का प्रयोग करें।
-घर के आसपास पानी न भरा रहने दें।
-नालियों में जला हुआ मोबिल ऑयल दो ढक्कन नियमित डालें।
-बुखार आने पर तत्काल सरकारी लैब में जांच कराएं।
-पीने के पानी में क्लोरीन मिलाकर ही पिएं।
.......................