{"_id":"6ab56703d6e30723350efd38","slug":"three-children-from-the-same-family-die-within-two-and-a-half-months-the-cause-remains-a-mystery-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-163150-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ढाई महीने में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, कारण अब भी रहस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ढाई महीने में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, कारण अब भी रहस्य
विज्ञापन
फाइल फोटो-15-प्रिया। स्रोत: परिजन
हथगाम। क्षेत्र के सिठौरा गांव में ढाई महीने में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने तीसरे बच्चे की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो सका। डॉक्टर ने विसरा सुरक्षित किया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
सिठौरा निवासी रामनरेश उर्फ भारत की छोटी बेटी की 17 जून को मौत हुई थी। इसके बाद 17 सितंबर को उसके बेटे आशीष (8) ने दम तोड़ दिया। कुछ दिन के बाद 22 सितंबर को बड़ी बेटी प्रिया देवी (14) की भी उल्टी-दस्त से मौत हो गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रिया के शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
रामनरेश तमिलनाडु के एक होटल में काम करता था। 17 सितंबर को बेटे आशीष की मौत की खबर मिलने पर वह घर आया था। थाना प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
गांव में डॉ. इमरान इदरीश और डॉ. रमेश चंद्र के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम भेजकर जानकारी की गई है। गांव में इस तरह का कोई दूसरा मरीज नहीं मिला और न ही कोई कारण स्पष्ट हो पाया। लोगों को बासी खाना न खाने और पानी उबालकर पीने की सलाह दी गई है।
- अमित कुमार चौरसिया, अधीक्षक सीएचसी हथगाम।