फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three candidates were absent in the CBSE Inter Economics exam.

Fatehpur News: सीबीएसई इंटर अर्थशास्त्र की परीक्षा में अनुपस्थित रहे तीन परीक्षार्थी

Thu, 19 Mar 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three candidates were absent in the CBSE Inter Economics exam.
फतेहपुर। सीबीएसई की परीक्षा के तहत बुधवार को जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत 534 परीक्षार्थियों में से 531 उपस्थित रहे। तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं अर्थशास्त्र की परीक्षा में पंजीकृत सभी 193 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 141 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 140 ने परीक्षा दी और एक अनुपस्थित रहा। चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 116 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 114 उपस्थित रहे, जबकि दो अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी, बिंदकी में पंजीकृत सभी 84 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों में जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। केंद्रों पर अनुशासित माहौल में परीक्षा कराई गई और कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed