Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman dies at nursing home; commotion ensues

Fatehpur News: नर्सिंग होम में महिला की मौत, हंगामा

Thu, 12 Nov 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Woman dies at nursing home; commotion ensues
फोटो-46-फतेहपुर: शहर के लोधीगंज ​स्थित अस्पताल के बाहर खड़े परिजन। संवाद - फोटो : 1
- पुलिस मौके पर जांच को पहुंची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लोधीगंज। चौकी क्षेत्र स्थित साधना चैरिटेबल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजन ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया। आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से मौत के बाद एंबुलेंस बुलाकर रेफर किया।
थरियांव थाने के सुकुई गांव निवासी राजकरन की पत्नी सुमन (22) को सांस लेने में दिक्कत और सीने में दर्द की शिकायत पर सुबह 8 बजे भर्ती किया गया था। पूरे दिन इलाज चला और हालात में सुधार नहीं आया। परिजनों ने आरोप लगाया कि दोपहर करीब तीन बजे महिला की मौत हो गई, इसकी अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें जानकारी नहीं दी और सीधे एंबुलेंस बुलाकर महिला को कानपुर के एक नर्सिंग होम के लिए रेफर किया। परिजन
विज्ञापन

पीछे से कानपुर पहुंचे। जहां महिला को मृत घोषित किया। इस पर परिजन शव लेकर साधना अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पूछताछ की है और परिजनों से तहरीर मांगी। नर्सिंग होम के डा. आरके श्रीवास्तव ने बताया कि मरीज की हालत सुबह से ही अच्छी नहीं थी।परिजन को मरीज कानपुर रेफर करने की बात कही गई थी, लेकिन वे समय से मरीज को लेकर नहीं गए। आरोप गलत लगाए जा रहे हैं। सीएमओ डा. यूबी सिंह ने बताया कि नर्सिंग होम की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------------------------------
फालोअप
हत्या में प्रधान के भाई समेत चार को उठाया

फतेहपुर। बुजुर्ग महिला की हत्या कर लूट के मामले में ललौली पुलिस ने एक गांव के प्रधान के भाई समेत चार संदिग्धों को उठाकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि उनसे कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। ललौली थाना क्षेत्र के सातआना मोहल्ले के अलीबाबा में निवासी बिल्किश बेगम (62) की बृहस्पतिवार रात हत्या कर बदमाश कमरे में रखी अलमारियों से नकदी,जेवर लूट ले गए थे। एसपी ने बताया कि टीमें धरपकड़ कर संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed