{"_id":"6394dacd9477781b546676d3","slug":"three-brothers-were-beaten-when-the-ball-hit-the-petrol-pump-fatehpur-news-knp7328172155","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: पेट्रोल पंप पर गेंद जाने पर तीन भाइयों को पीटा, पंप संचालक समेत चार पर एससी-एसटी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: पेट्रोल पंप पर गेंद जाने पर तीन भाइयों को पीटा, पंप संचालक समेत चार पर एससी-एसटी की रिपोर्ट
Sun, 11 Dec 2022 01:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 01:43 PM IST
सार
जहानाबाद थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ियों की गेंद पेट्रोल पंप पर जाने पर गेंद लेने पहुंचे खिलाड़ी से पेट्रोल पंप मालिक ने गाली-गलौज करते मारपीट शुरू कर दी। साथ ही, तीन भाइयों को पंप मालिक ने कर्मचारियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में साढ़ मार्ग पर रामबाग मैदान में क्रिकेट मैच खेलने के दौरान गेंद पेट्रोल पंप पर जाने से नाराज मालिक और कर्मियों ने तीन सगे भाइयों को पीटा और गाली गलौज की। पुलिस ने युवकों की मां की तहरीर पर पुलिस ने पंप संचालक समेत चार पर एससी-एसटी और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
बकेवर थाना क्षेत्र के बेता कंजरन डेरा निवासी अनीता देवी ने जहानाबाद थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि शुक्रवार को साढ़ मार्ग पर स्थित रामबाग मैदान में उसके तीन पुत्र क्रिकेट मैच खेल रहे थे। गेंद पेट्रोल पंप पर चली गई। पंप कर्मचारियों ने गेंद उठाकर मालिक जुबैर को दी।
विज्ञापन
गेंद लेने गए बच्चों से जुबैर अंसारी, अमरुल हसन, नौसाद ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज की। विरोध करने पर डंडे से पीटकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट गाली गलौज, एससी एसटी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन