Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three bike riders crushed by a speeding dumper, two dead

Fatehpur News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन को कुचला, दो की मौत

Sat, 02 May 2026 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Three bike riders crushed by a speeding dumper, two dead
फाइल फोटो-14-शनि। स्रोत परिजन
असोथर (फतेहपुर)। कस्बे के बांदा-मर्का मार्ग पर बृहस्पतिवार रात यमुना पुल पर मौरंग लदे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो की मौके पर मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर 12 घंटे तक जाम लगाए रखा। शुक्रवार सुबह अधिकारियों के आश्वासन के बाद खत्म हुआ। इस दौरान दोनों ओर करीब 10-10 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जरौली गांव निवासी शिवम सिंह (18) दोस्त शनि निषाद (22) और बसंता निषाद (20) के साथ बाइक से बांदा जिले के मर्का में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। शनि के पिता लोटन निषाद ने बताया कि रामनगर कौंहन स्थित यमुना पुल पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे शिवम और शनि की मौके पर मौत हो गई। बसंता गंभीर रूप से घायल हो गया उसे जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हादसे के बाद पुलिस जब ट्रैक्टर से शव ले जाने लगी तो जरौली गांव में चुनहा कुआं के पास ग्रामीणों ने शव उतारकर सड़क पर रख दिए और जाम लगा दिया। 12 घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने जरौली गांव में चौकी निर्माण, परिजन को आर्थिक सहायता, स्पीड ब्रेकर और यमुना पुल पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की। आरोप लगाया कि डंपर चालक तेज रफ्तार में बिना डिपर के चलते हैं जिससे हादसे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम अविनाश त्रिपाठी, एएसपी जीपी राय, एसडीएम सदर अनामिका श्रीवास्तव, तहसीलदार अमरेश कुमार और नायब तहसीलदार राजकुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी सुबह मौके पर पहुंचे और मांगें मानने के आश्वासन पर जाम खुलवाया।
जाम रात करीब 10:30 बजे से सुबह 11 बजे तक लगा रहा। इससे बांदा और असोथर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। एएसपी ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। मौके पर बाइक सवारों का हेलमेट नहीं मिला।

हाथों की मेहंदी छूटने से पहले ही सुहाग उजड़ गया

असोथर। हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। एक परिवार में शनि की शादी महज नौ दिन पहले हुई थी और दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि उसका सुहाग उजड़ गया। पत्नी की मायके से चौथी की रस्म के बाद एक-दो दिन में विदाई होनी थी लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया।
जरौली गांव का शनि निषाद मुंबई में हलवाई का काम करता था और शादी के लिए घर आया था। उसकी शादी 21 अप्रैल को बांदा जिले के मर्का गांव निवासी फूलचंद्र निषाद की बेटी रोशनी से हुई थी। पत्नी रोशनी चौथी की रस्म के लिए मायके गई हुई थी और विदाई का इंतजार कर रही थी। हादसे की सूचना मिलने पर उसे ससुराल लाया गया। यहां पति का शव देखकर वह बदहवास हो गई।
शनि के परिवार में पिता लोटन निषाद, मां अनुसुइया, भाई लवकुश (18), बहनें ममता और सविता (19) हैं। घायल बसंता गुजरात में नौकरी करता था और चचेरे भाई की शादी में शामिल होने गांव आया था। वह अविवाहित है।

परिवार में मां राजकली और बहनें कोमल (19), मोनी (17), सोना (15), खुशबू (14), अनन्या (12) और रोशनी (10) हैं। वहीं शिवम सिंह गांव में रहकर खेती का कार्य करता था। परिवार में पिता मलखान सिंह, मां रीता सिंह, भाई सत्यांश सिंह उर्फ कल्लू और बहन शिवानी हैं।

फाइल फोटो-14-शनि। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-14-शनि। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-14-शनि। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-14-शनि। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-14-शनि। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-14-शनि। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed