{"_id":"69878df0c0ef7c9cdc0f8ef7","slug":"three-accused-arrested-for-kidnapping-teenage-girls-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-148945-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: किशोरियों के अपहरण में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: किशोरियों के अपहरण में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहपुर। विभिन्न स्थानों से अपहृत किशोरियों के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक महिला को बहलाकर ले जाने के आरोपी को भी पकड़ा है।
हथगाम पुलिस ने गौरा गांव निवासी धर्मेंद्र को किशोरी के अपहरण में गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र को जेल भेज दिया गया है।
खागा पुलिस ने खखरेरू थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी नीरज कुमार को रेलवे लाइन अंडरपास पुल से पकड़ा है। खागा की एक गांव निवासी किशोरी आठ नवंबर को बाजार गई थी। लौटकर घर नहीं पहुंचने पर किशोरी की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि नीरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
खागा पुलिस ने राधानगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी राजू उर्फ सत्यम को गिरफ्तार किया है। खागा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी छोटी बहन के साथ किसी काम से 27 जनवरी को जा रही थी। ई-रिक्शे में बड़ी बहन को बैठाकर कुछ लोग उसे अगवा कर ले गए थे।
विज्ञापन
किशोरी की मां ने रामनगर निवासी आशुतोष, नई बस्ती निवासी राजू और पुतुआ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
थरियांव पुलिस ने महिला को बहलाकर ले जाने के आरोपी बबलू को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी थरियांव थाना क्षेत्र के चकबरारी गांव निवासी है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बे से बबलू को गिरफ्तार किया गया है।