फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Threats to rape survivor and witnesses; pressure to reach a settlement.

Fatehpur News: दुष्कर्म पीड़िता और गवाहों को धमकी, समझौते का दबाव

Sat, 22 Aug 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Threats to rape survivor and witnesses; pressure to reach a settlement.
फतेहपुर। दुष्कर्म के आरोपी और उसके साथियों पर पीड़िता व गवाहों को कॉल, मैसेज और इंस्टाग्राम के जरिये गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। एसपी के आदेश पर बृहस्पतिवार को मलवां पुलिस ने आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र एक कस्बा निवासी युवती ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मलवां थाना क्षेत्र के पनई इनायतपुर गांव के दुर्जा का पुरवा निवासी सूर्यभान सिंह उर्फ मोनू से उसकी पूर्व परिचित थी। आरोप है कि वर्ष 2025 में मोनू ने कानपुर में उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामले में चकेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि आरोपी इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर आया है। अब वह कॉल और इंस्टाग्राम पर मैसेज कर उस पर मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहा है। आरोप है कि मोनू के दोस्त कानपुर के मथुरापुर चंदन नगर निवासी राकेश और विनोद यादव भी अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमकी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने मलवां पुलिस को आरोपियों की इंस्टाग्राम आईडी बंद कराने और गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed