फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Threat case filed against young man who stabbed himself

Fatehpur News: खुद को चाकू घोंपने वाले युवक पर धमकी का मुकदमा

Fri, 20 Dec 2024 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Threat case filed against young man who stabbed himself
फतेहपुर। खुद को चाकू घोंपने वाले दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने युवक पर घर में घुसकर जान से मारने और आत्महत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चांदपुर थाने के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी 12 जुलाई 2024 को लापता हो गई थी। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने 14 जुलाई को खागा कोतवाली के नीमटोला निवासी दिव्यांशु उर्फ हिमांशू सिंह के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने किशोरी को खोजकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई थी।
विज्ञापन

पीड़िता शहर की एक कालोनी में परिवार ले साथ रह रही थी। कुछ दिन पहले दिव्यांशु जेल से छूटा था। वह मंगलवार शाम किशोरी के घर पहुंचा। किशोरी को साथ लेकर जाने की जिद करने लगा। मना करने पर अचानक उसने चाकू निकाला और खुद के पेट में मार लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांशु ने किशोरी के पिता पर चाकू मारने का आरोप लगाया था। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि आरोपी किशोरी को जान से मारने और साथ न चलने पर खुद को चाकू मारने की धमकी दे रहा था। मना करने पर आरोपी ने खुद को चाकू मार लिया था। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे कानपुर रेफर किया गया था। मामले में पीड़िता की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed