{"_id":"696a9b47ffe7bf116c014d50","slug":"thieves-stole-goods-worth-rs-2-lakh-from-a-soldiers-house-behind-the-jail-post-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-147654-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जेल चौकी के पीछे फौजी के घर से दो लाख सामान ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जेल चौकी के पीछे फौजी के घर से दो लाख सामान ले गए चोर
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र की साईं बिहार कॉलोनी में जेल चौकी के पीछे स्थित एक फौजी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। परिजन के शुक्रवार को घर लौटने पर घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची।
साईं बिहार कॉलोनी निवासी संजीत तिवारी सेना में कार्यरत हैं और इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए हैं। मकर संक्रांति पर वह परिवार के साथ मलवां थाना क्षेत्र के सिकरौड़ी गांव गए थे। इसी दौरान बृहस्पतिवार रात चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया। चोर पर्स में रखी सोने की चेन, बच्चों के चांदी के जेवर, एक बोरी लाही और गैस सिलिंडर उठा ले गए।
शुक्रवार सुबह गांव से लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस और जेल चौकी प्रभारी गिरिधेश दुबे मौके पर पहुंचे और जांच की। कोतवाल तारकेवर राय ने बताया कि मामले की जांच की गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।