{"_id":"69f8f7adb84a8b5b7b01efb7","slug":"thieves-stole-15-lakh-in-cash-and-jewelry-worth-5-lakh-from-an-unoccupied-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154072-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चोरों ने सूने मकान से डेढ़ लाख की नकदी और पांच लाख के जेवर चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चोरों ने सूने मकान से डेढ़ लाख की नकदी और पांच लाख के जेवर चुराए
विज्ञापन
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में सूने मकान से चोरों ने डेढ़ लाख रुपये नकद समेत करीब पांच लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। पड़ोसियों ने ताला टूटा देख गृहस्वामी को जानकारी दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने जांच के बाद रविवार को प्राथमिकी दर्ज की।
अल्लीपुर गांव निवासी पंकज साहू उर्फ झल्लर मकान में परचून की दुकान भी चलाते हैं। शुक्रवार को वह परिवार सहित गाजीपुर कस्बे में एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मकान में ताला बंद कर गए थे। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो पुलिस और गृहस्मावी को सूचना दी।
पंकज साहू ने बताया कि मुख्य गेट का ताला टूटा था और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। चोर दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और कमरे में रखी दो अलमारी से डेढ़ लाख रुपये नकद तथा दो सोने की चेन, एक जोड़ी झुमकी, एक मंगलसूत्र लॉकेट और एक सोने का माला समेत गहने चोरी कर ले गए। कुल मिलाकर करीब पांच लाख रुपये के गहने पार किए गए हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।