फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Thieves broke into the shop and stole clothes, shoes, and cash.

Fatehpur News: दुकान का दरवाजा तोड़कर कपड़े, जूते-चप्पल और नकदी ले गए चोर

Thu, 06 Nov 2025 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the shop and stole clothes, shoes, and cash.
असोथर। थाना क्षेत्र के कस्बा मुख्य बाजार में बुधवार रात चोरों ने एक कपड़े की दुकान में पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से कपड़े, जूते-चप्पल और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके की जांच की।
विज्ञापन


नई बाजार निवासी दुकानदार विकास गुप्ता की दुकान पोस्ट ऑफिस के पास है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि चोर दुकान से जींस, पैंट, शर्ट, कई जोड़े जूते-चप्पल और सात से आठ हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए हैं। चोरी गए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान में इससे पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन अब तक किसी भी चोर का पता नहीं चल सका है।
पोस्ट ऑफिस के एक कर्मचारी ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले पोस्ट ऑफिस के दरवाजों के ताले तोड़ने की भी कोशिश हुई थी। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed