{"_id":"693726bd3ca68a929403c04f","slug":"thieves-broke-into-a-grain-merchants-shop-and-stole-cash-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-145246-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गल्ला व्यापारी की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाई नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गल्ला व्यापारी की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाई नकदी
विज्ञापन
हथगाम। चोरों ने गल्ला व्यापारी की दुकान का ताला तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने दुकानदार से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए हैं।
थाना क्षेत्र के इशहाकपुर गांव निवासी गल्ला व्यापारी रामचंद्र यादव ने तहरीर में बताया कि थाने से करीब 50 मीटर दूरी पर उसकी गल्ले की दुकान है। रविवार शाम दुकान बंद कर वह घर गया था। दुकान में गल्ले की बिक्री के 10 हजार रुपये रखे थे।
सोमवार सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो ताला टूटा मिला। अंदर रखी गुल्लक से नकदी गायब थी। चोर ताला तोड़कर कुल 10 हजार रुपये लेकर भाग गए। थानाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है। चोरों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
चोरों ने बाड़े से भेड़ें पार कीं
चांदपुर थाना क्षेत्र में चोर बाड़े से भेड़ चोरी कर ले गए। सरहन खुर्द गांव निवासी रामसजीवन पाल ने बताया कि उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेतों में बाड़ा बना है। यहां उसकी भेड़ें बंधी थीं। वह रविवार रात बाड़े के पास ही सो रहा था। सुबह उठने पर भेड़ें बाड़े से गायब मिलीं। कॉल पर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।