फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Thief arrested for breaking into and robbing three shops.

Fatehpur News: तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Thief arrested for breaking into and robbing three shops.
फतेहपुर। शराब समेत तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी के 3900 रुपये और वारदात में इस्तेमाल लोहे की सरिया, पेचकस, ग्लव्स व मास्क बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

खागा नई बाजार निवासी शारूल तिवारी के ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर दो सितंबर की रात 15 हजार रुपये चोरी किए गए थे। इसी तरह शहर के ज्वालागंज निवासी हिमांशु सिंह की शराब दुकान में 23 अगस्त की रात ताला तोड़कर 1200 रुपये और शराब चोरी हुई थी। चार सितंबर को इसी दुकान से 48 हजार रुपये और शराब चोरी की गई थी।
विज्ञापन

जांच के बाद पुलिस ने हथगाम थाने के डिघवारा निवासी अरुण कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास चोरी में इस्तेमाल औजार समेत 3900 रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जुलाई में हथगाम क्षेत्र की अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी के मामले में जेल गया था। 14 अगस्त को जेल से छूटने के बाद घर नहीं गया और कानपुर व प्रयागराज में रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस से खागा कस्बे में चोरी करने आता और वारदात के बाद बस से लौट जाता था। वारदात के दौरान वह दो शर्ट और दो पैंट पहनता था। ऊपर के कपड़े उतारकर बैग में रख लेता था। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


चोरी का आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्त से दूर आरोपी अर्जुन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी राधानगर थाने के जयराम नगर का निवासी है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि आरोपी चोरी के मामले में वांछित चल रहा था। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed