फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   thest at jewellers shop, incident is linked to bakewar

बकेवर चोरी की तरह चोरों ने पहने थे हाफ पैंट, गमछे

Fri, 23 Jul 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
thest at jewellers shop, incident is linked to bakewar
जहानाबाद। 13/14 दिसंबर 2017 की रात बकेवर कस्बे के राजन ज्वैलर्स में हुई 41 लाख की चोरी के वीडियो फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं। इन फुटेज का मिलान जब मंगलवार रात जहानाबाद के मुरली ज्वैलर्स में हुई चोरी से जुड़े फुटेज से किया गया तो बड़ी जानकारी सामने आई। दोनों जगहों पर चोरी करने वालों का हुलिया एक जैसा ही मिला है। राजन और मुरली ज्वैलर्स में चोरी करने वालों ने हाफ पैंट पहन रखी थी और सिर पर गमछा बांध रहा था। हाथ में लाठी-डंडे और औजार थे।
विज्ञापन

बकेवर के राजन ज्वैलर्स में चोर शटर काटकर दाखिल हुए थे। जबकि मुरली ज्वैलर्स में चोरों ने दीवार में सेंध लगाई। इससे एक बात स्पष्ट होती है कि चोरों ने वारदात से पहले बेहद बारीकी से रेकी की। इसके अलावा दोनों जगहों पर हुई वारदात में पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में छह बदमाश दिखे हैं।
विज्ञापन

राजन ज्वैलर्स में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस ने प्रयास तो काफी किए लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। कई दिनों की जांच के बाद यह बताया गया कि घटना बावरिया गिरोह द्वारा की गई है। इस घटना में पुलिस न तो किसी को पकड़ सकी थी और न ही व्यापारियों को कोई ठोस जवाब मिला था। एफआर लगाकर केस को बंद कर दिया गया था। जनपद में बावरिया गिरोह सक्रिय रहा है और उसने कई सनसनीखेज घटनाएं भी की हैं। ऐसे में पुलिस के सामने मुरली ज्वैवर्स में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करना बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जहानाबाद के चंदा गली निवासी मनोज कुमार ने लालूगंज बाजार में मुरली ज्वैलर्स के नाम से दुकान खोल रखी है। मंगलवार रात चोरों ने सेंध लगाकर यहां से करीब 25 लाख के जेवरात पार कर दिए। बुधवार की सुबह जब मनोज के पुत्र अनिकेत दुकान खोलने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मौके पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।
बकेवर के बाद किशनपुर में हुई थी वारदात
बकेवर में 41 लाख की चोरी की घटना करने के बाद बावरिया गिरोह ने 18 मई 2018 को किशनपुर में राम देवालय मंदिर के पास संदीप अग्रवाल की ज्वैलरी शॉप में चोरी की थी। यहां ताला तोड़कर चोरों ने करीब 17 लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए थे। जो सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले थे, उसमें एक आरोपी का चेहरा बकेवर चोरी कांड के एक आरोपी से मिल भी रहा था। पुलिस जब खुलासा नहीं कर सकी तो इस चोरी को भी बावरिया के खाते में डालकर फाइल बंद कर दी थी।

खुलासे के लिए लगाई गईं छह टीमें
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सीओ बिंदकी के निर्देशन में दो थानाध्यक्ष, कस्बा इंचार्ज जहानाबाद व उपनिरीक्षकों की टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया है। इसके साथ ही स्वाट और सर्विलांस टीम भी घटना के खुलासे में लगी हैं। फिलहाल किसी व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed