फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   There was heavy lathi-charge and stone pelting near the Devi pandal.

Fatehpur News: देवी पंडाल के पास जमकर चले लाठी-डंडे, पथराव

Sat, 27 Sep 2025 05:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:48 PM IST
सार

फतेहपुर के जाफराबाद चौराहे पर देवी पंडाल के पास दो पक्षों में अचानक मारपीट और पथराव हो गया। घटना में दो लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
There was heavy lathi-charge and stone pelting near the Devi pandal.

विस्तार

फतेहपुर। देवी पंडाल के पास दो पक्षों के बीच गाली गलौज और मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर पथराव किया। इससे दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




बिंदकी कोतवाली क्षेत्र जाफराबाद चौराहे पर देवी पंडाल लगा है। पंडाल के बाहर गांव के श्यामलाल और राजू के बीच बृहस्पतिवार शाम अचानक गाली गलौज होने लगी। इस पर दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इससे पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं में खलबली मच गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर चलने लगे। दरोगा विजय तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल श्यामलाल और दूसरे पक्ष से घायल राजू की पुत्री लक्ष्मी को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दरोगा ने एक पक्ष के श्यामलाल, जगतपाल, सकठू, हीरालाल और दूसरे पक्ष से राजू, लक्ष्मी, सुनीता के खिलाफ मारपीट और बलवे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल लान सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed