{"_id":"66b526814d4f0a1f590f3404","slug":"there-was-a-two-hour-traffic-jam-due-to-falling-of-trees-on-khaga-naubasta-road-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-119322-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: खागा-नौबस्ता मार्ग पर पेड़ गिरने से दो घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: खागा-नौबस्ता मार्ग पर पेड़ गिरने से दो घंटे लगा जाम
विज्ञापन
फोटो 40- पेड़ गिरने जाम लगा
- कटखेरवा मोड़ के पास बारिश के दौरान गिरा बबूल का पेड़
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। नौबस्ता मार्ग पर कटखेरवा मोड़ के पास बबूल का पेड़ गिरने से दो घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गुरुवार दोपहर दो बजे बारिश के समय पेड़ गिर गया, जिसकी वजह से यातायात बंद हो गया और कच्चे रास्ते से बाइक सवार निकलने के चक्कर में फंसते दिखे। कुछ लाेग फिसलने से गिरकर जख्मी भी हो गए। हालांकि व्यस्त रहने वाली सड़क पर पेड़ गिरते समय इसकी कोई चपेट में नहीं आया। डायल 112 की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पेड़ को काटने के बाद रास्ता खाली कराने में दो घंटे का लगा। सड़क पर बाइक, आटो, चार पहिया वाहन सवार, स्कूली बस, ट्रक, डंपर जाम में फंसे दिखे।