फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   There was a jam for seven hours on Banda-Kanpur highway.

Fatehpur News: बांदा-कानपुर हाईवे पर सात घंटे लगा रहा जाम

Sun, 08 Oct 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 08 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
There was a jam for seven hours on Banda-Kanpur highway.
बहुआ। बांदा-कानपुर हाईवे के ललौली कस्बे में ध्वस्त सड़क और वाहनो के बढ़ते दबाव के कारण आए दिन जाम की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। शुक्रवार की रात ललौली में मौरंग लदे दो ट्रक खराब होने से हाईवे सात घंटे जाम रहा।
विज्ञापन


ललौली में हाईवे पर शुक्रवार की रात 11 बजे मौरंग लदे दो ट्रक बीच सड़क में खराब हो गए, जिससे ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। पहले निकलने के चक्कर में ट्रक चालकों ने वाहनो को विपरीत दिशा में आड़ा तिरछा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

इससे वाहनो की लंबी लाइन लग गई। इससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। ललौली से लेकर चिल्ला पुल और दूसरी ओर बंधवा तक करीब आठ किमी लंबा जाम लगा रहा। जाम में ट्रक समेत रोडवेज बसें व अन्य चार पहिया वाहन रात भर फंसे रहे। शुक्रवार की रात 11 बजे से शनिवार सुबह छह बजे तक जाम लगा रहा। बिगड़े ट्रक ठीक होने के बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


.....................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed