फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   There should be no crowd in hospital ultrasound: Ajit Singh Pal

अस्पताल के अल्ट्रासाउंड में न लगे भीड़: अजीत सिंह पाल

Wed, 18 Sep 2024 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
There should be no crowd in hospital ultrasound: Ajit Singh Pal
फतेहपुर। जनपद के प्रभारी मंत्री व राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिला अस्पताल की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की। मंत्री ने कहा कि अस्पताल के अल्ट्रासाउंड में भीड़ नहीं लगना चाहिए। नियमित रूप से समय पर मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जाए। वहीं जनपद से सटे गांव के लोगों को बेहतर उपचार नहीं मिलने पर हमीरपुर जाते हैं। इससे जनपद की छवि अच्छी नहीं बनती है। जनपद के लोगों को यहीं पर बेहतर उपचार मिले, ऐसे काम किए जाएं।
विज्ञापन

राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने मंगलवार को जिला अस्पताल, प्राथमिक विद्यालयों और गोशालाओं का निरीक्षण किया। शाम को कलक्ट्रेट में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सीएमएस ने मंत्री को बताया कि अस्पताल में रोजाना 100 से 120 अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। इस पर मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान भीड़ नहीं दिखी। वहां सिर्फ 30 से 35 लोग थे। अगर 100 से ज्यादा अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं तो लोग शिकायत क्यों कर रहे हैं। कहा कि सभी मरीजों का समय से अल्ट्रासाउंड किया जाए। बाहर जाने वाले मरीजों को यहीं इलाज मिलना चाहिए। इसके साथ ही बैठक में विकास, अपराध समेत सभी विभागों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उधर, स्वच्छ भारत मिशन की दसवीं वर्षगांठ पर 17 सितंबर से दो अक्टूबर 2024 स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने स्वच्छता ही सेवा के तहत कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित रैली को हरी झंडी दिखाई। स्वभाव स्वच्छता–संस्कार स्वच्छता इसकी थीम रही। इसके बाद मंत्री ने शांतिनगर स्थित बांके बिहारी मंदिर में श्रमदान करने के साथ पौधरोपण किया। उनके साथ जिलाधिकारी रविंद्र सिंह, सीडीओ पवन कुमार मीना, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई नेता व अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय व गोशाला का भी निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कई कार्यक्रम
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी मंगलवार को जनपद के दौरे पर रहीं। वह प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर बिंदकी स्थित ललौली चौराहे पर आयोजित स्वच्छता अभियान में शामिल हुईं। वहां उन्होंने श्रमदान किया और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही कई अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed