फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   There Krishna killed Kansa took Jaykare

कंस वध होते ही लगे श्रीकृष्ण के जयकारे

Thu, 15 Oct 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर Updated Thu, 15 Oct 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
There Krishna killed Kansa took Jaykare

मोहल्ला ठठराही में तीन दिवसीय प्राचीन मां कालीमंदिर में होने वाले वार्षिक महोत्सव के अंतिम दिन श्रीकृष्ण के हाथाें कंस वध का मंचन देखने को मेले में भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार देर शाम श्रीकृष्ण के हाथाें कंस वध होते ही जयकारों से मेला परिसर गूंज गया। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात रहा।

विज्ञापन



बुधवार को मां काली जी के 98वां वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन मोहल्ला ठठराही पर नव युवा मेला कमेटी के तत्वावधान में कलाकारों ने कंस वध का मंचन किया, जिसे देख दर्शक भाव विभोर हो गए। भीड़ ने पहले मां काली के दरबार में माथा टेककर मन्नतें मानीं। इसके बाद कंस वध मंचन का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन



महिलाओं ने मीना बाजार पर खरीददारी किया और बच्चों ने लगे झूलों का लुत्फ उठाया। मेले में बांके बिहारी जी की बर्फीली गुफा आकर्षण का केंद्र रही।


मेले की व्यवस्था संभालने वालों में कमेटी अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, राजू द्विवेदी, प्रतीक शुक्ला, रोहित कश्यप, अंकित मिश्रा, विभोर द्विवेदी, अमित नारायण, संदीप द्विवेदी, मयंक कसेरा, लकी पांडेय, कल्लू श्रीवास्तव, किशन पांडेय आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed