{"_id":"6aa1ade70d26debf7402d878","slug":"there-is-no-one-whom-sumit-hasnt-swindled-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-162070-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कोई ऐसा नहीं, जिसे सुमित ने ठगा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कोई ऐसा नहीं, जिसे सुमित ने ठगा नहीं
विज्ञापन
फोटो-24- सुमित सिंह।वीडियो ग्रैब
फतेहपुर। थरियांव थाने के छोटे से गांव रामपुर निवासी सुमित सिंह पर धोखाधड़ी और ठगी के 12 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। आरोप है कि थाने के दरोगा से लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंच होने की धौंस दिखाकर वह शिकार बनाए लोगों को धमकाता था। अब ठगी के छह नए पीड़ित सामने आए हैं। इनके आरोपों से सुमित सिंह पर लगे ठगी के आरोपों की फेहरिस्त और लंबी हो गई है।
थरियांव के रामपुर निवासी सुमित सिंह के खिलाफ एसपी के आदेश पर 27 से 30 जुलाई के बीच थरियांव और मलवां थाने में नौकरी के नाम पर ठगी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके पहले दुष्कर्म व ठगी के पांच से छह मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। लाखों की ठगी के मामलों में सुमित सिंह जुलाई माह से वांछित चल रहा है।
शिकायतकर्ताओं ने एसपी से शिकायत कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की है। सुमित सिंह सोमवार रात करीब 11 बजे एक व्हाट्सग्रुप पर सक्रिय हुआ। उसने पांच मिनट का वीडियो वायरल करने के साथ कुछ लोगों पर टिप्पणी भी की। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
ये भी हुए ठगी का शिकार
- थरियांव थाना क्षेत्र के असोथर रोड निवासी नीरज लोधी से 20 अप्रैल को सुमित सिंह ने बहन की शादी में 47700 रुपये का खोया, पनीर व दूध लिया। आरोप है कि शादी से पहले 15000 रुपये दिए थे। बाकी रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
- जीटीरोड कस्बा थरियांव निवासी सचिन से 20 अप्रैल को बहन की शादी में डेकोरेशन कराया। 10 हजार 500 रुपये में से दुकानदार को 2000 रुपये ही दिए। आरोप है कि बाद में रुपये मांगने पर गाली-गलौज कर मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया।
- सीतापुर निवासी नितेश की किराने की दुकान से जनवरी में 13000 रुपये का सामान ले गया। आरोप है कि कई बार रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।
- असोथर रोड थरियांव निवासी पूजा देवी का थरियांव कस्बे में ब्यूटीपार्लर है। आरोप है कि 20 अप्रैल को सुमित सिंह ने बहन की शादी में मेकअप के लिए 15000 रुपये में बुक किया। 500 रुपये एडवांस देने के बाद बाकी रुपये नहीं दिए।
- थरियांव थाना क्षेत्र के असोथर रोड निवासी गुड़िया देवी ने पांच नवंबर 2025 को दरवाजे से ईंट हटवाने के लिए 6500 रुपये फोनपे से सुमित को दिए। आरोप है कि न ईंट हटवाई और न रुपये लौटाए। कहता है कि चाहे जहां शिकायत कर लो, मेरा कुछ नहीं होगा।
- खागा कोतवाली के नयापुरवा निवासी प्रीती देवी का पलवा मोड़ स्थित जमीन का विवाद चल रहा था। आरोप है कि सुमित ने जमीन पर स्टे दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये लिए। न स्टे मिला और न जमीन पर मालिकाना हक। रुपये मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
आरोपी की लोकेशन नहीं मिल पा रही है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उसके खिलाफ अन्य पीड़ित शिकायत करेंगे तो उनकी भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
दुर्गेशदीप, थरियांव सीओ।