फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   There is a need to connect the country's eight crore nomadic community with the mainstream: Aseem Arun

देश के आठ करोड़ घुमंतू समाज को मुख्यधारा से जोड़ने की जरूरत : असीम अरुण

Tue, 10 Mar 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
There is a need to connect the country's eight crore nomadic community with the mainstream: Aseem Arun
फोटो-27-समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण का स्वागत करते भाजपाई। संवाद
बिंदकी (फतेहपुर)। क्षेत्र के दरवेशाबाद में सोमवार को आयोजित घुमंतू समाज के आभार सम्मेलन में समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने समाज के उत्थान और अधिकारों को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में लगभग आठ करोड़ लोग घुमंतू समाज से जुड़े हैं और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना समय की बड़ी जरूरत है।
विज्ञापन

दरवेशाबाद स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित सम्मेलन में असीम अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार घुमंतू समाज के सम्मान और विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक रहने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, राशन कार्ड और परिवार पहचान पत्र बनवाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पहचान से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रयास कर रही है। साथ ही घुमंतू समाज कल्याण बोर्ड के गठन से शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में घुमंतू समाज के बच्चों के लिए विशेष स्कूलों का निर्माण कराया जाएगा। यहां सैनिक स्कूलों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा दरवेशाबाद, जहानाबाद और खागा विधानसभा क्षेत्रों में घुमंतू समाज के लिए एक-एक करोड़ रुपये की लागत से बरातशाला निर्माण कराने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी, जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, खागा विधायक कृष्ण पासवान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, कोमल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

फोटो-27-समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण का स्वागत करते भाजपाई। संवाद

फोटो-27-समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण का स्वागत करते भाजपाई। संवाद

फोटो-27-समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण का स्वागत करते भाजपाई। संवाद

फोटो-27-समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण का स्वागत करते भाजपाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed