फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Theft of three lakhs including cash by breaking the lock of the house

Fatehpur News: घर का ताला तोड़कर नकदी समेत तीन लाख की चोरी

Fri, 10 Mar 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 10 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Theft of three lakhs including cash by breaking the lock of the house
बहुआ। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर दो परिवारों के जेवर समेत लाखों की नकदी पार कर दी। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में अनीस मंसूरी के मकान में दो परिवार शकीला बानो पत्नी जीशान मंसूरी निवासी बहुआ और मो. रिजवान पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी सरकी किरायेदार हैं। मोहम्मद रिजवान की बहुआ में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। होली की छुट्टियों में किरायेदार मो. रिजवान पत्नी रूकैया खातून और बच्चे मोहम्मद हमजा (10), बेटी जैनब (4) के साथ होली की छुट्टियों में सरकी गए थे।
गुरुवार को मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर पड़ोसियों ने दोनों परिवारों को फोन से सूचना दिया। दोनों परिवार आए तो उनके कमरों के ताले के साथ अलमारी और बड़े बक्से के ताले भी टूटे पड़े थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

पीड़ित शकीला बानो ने बताया कि पति जीशान मंसूरी सऊदी अरब में कमाते हैं। 26 फरवरी को देवर अन्नू की शादी हुई है। उसी में खर्चे के बाद 46 हजार रुपये बचे थे। चोरों ने 25 ग्राम सोने का हार, 2.5 ग्राम सोने के टाप्स, सोने की बाली, पांच जोड़ी सोने की नाक की कील, चांदी की पायल 250 ग्राम, पांच जोड़ी तोडिय़ा 250 ग्राम, दो जोड़ी बिछिया और 46 हजार नकदी समेत चोर करीब ढाई लाख का माल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे किराएदार मो. रिजवान के कमरे का ताला तोड़कर चोरो ने चांदी की तोड़ियां, सोने की कील, 21 हजार नकद समेत चोर करीब 26 हजार की चोरी कर ले गए। किरायेदारों ने बहुआ चौकी में तहरीर दी। बहुआ चौकी इंचार्ज विजय त्रिवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर जांच पड़ताल किया। थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।
............................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed