{"_id":"633f2a0189ee0f24b036b355","slug":"theft-of-six-lakhs-by-breaking-the-lock-of-the-former-head-s-house-fatehpur-news-knp7219291175","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः पूर्व प्रधान के घर का ताला तोड़कर छह लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः पूर्व प्रधान के घर का ताला तोड़कर छह लाख की चोरी
विज्ञापन
चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। पूर्व प्रधान के घर का ताला तोड़कर चोर करीब छह लाख का माल उड़ा ले गए। परिवार के लोग गुरुवार सुबह घर पहुंचे। तभी घटना का पता लगा। राधानगर चौकी पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची।
सदर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर उपकेंद्र के पास रहने वाले जितेंद्र सिंह सामियाना गांव के पूर्व प्रधान हैं। एलआईसी के बीमा अभिकर्ता भी हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के साथ दशहरे पर गांव गए थे। गांव से बच्चे सुबह स्कूल जाने के लिए घर पहुंचे। गेट का ताला खोलकर अंदर गए। कमरे में लगा ताला कटा देखकर सूचना दी। तभी वह भी गांव से लौटे। कमरों में सारा सामान फैला हुआ था।
अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर करीब साढ़े पांच लाख कीमत के जेवरात और 50 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए हैं। चोर गेट फांदकर आए हैं। कमरे में लगे ताले को आरी से काटा गया है। संभावना है कि चोरों ने इलेक्ट्रिक कटर का इस्तेमाल किया होगा। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि चौकी पुलिस की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
---