फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Theft of lakhs from three houses including that of a retired soldier

Fatehpur News: सेवानिवृत्त फौजी समेत तीन घरों से लाखों की चोरी

Mon, 23 Oct 2023 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 23 Oct 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs from three houses including that of a retired soldier
फोटो49 -मान सिंह के घर खुला पड़ा बक्सा, सूटकेस
विज्ञापन

फोटो48-छंगू प्रसाद के घर के बाहर खड़ी पुलिस


- गोंदौरा गांव में ताबड़तोड़ चोरियों से सहमे गए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के गोंदौरा गांव में चोरों ने सेवानिवृत्त फौजी समेत तीन घरों से लाखों का माल उड़ा ले गए। चोरी करीब 15 लाख के आसपास बताई जा रही है। नकदी और लाखों के जेवर चोरी हुए। पुलिस के साथ ही फोरेसिंक, सर्विलांस टीम गांव में जांच करने पहुंची है।
गांव निवासी मान सिंह सेवानिवृत्त फौजी हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात वह पत्नी रेखा देवी के साथ छत पर सो रहे थे। उनकी मां राजकुमारी, पुत्री निशा, नीशू और पुत्र अमन सिंह नीचे कमरे में सो रहे थे। चोर छत के रास्ते नीचे पहुंचे। एक कमरे की कुंडी काटकर अंदर पहुंचे।
विज्ञापन

जहां से बक्से का ताला, अटैची का लॉक तोड़कर कुल एक लाख 82 हजार रुपए नकदी, सोने के जेवरों में हार, दो चेन, आठ अंगूठी, दो जोड़े कान के झुमका, एक कान सेट सुई-तागा, दो जोड़ी टाप्स, माथबेंदी, दो सेट बिजली कान, दो मंगलसूत्र और चांदी के जेवर में एक जोड़ी छागल, एक जोड़ी लच्क्षा, एक फुल करधनी, एक करधनी हाफ, एक जोड़ी हाथ फूल, दो जोड़ी चेन पट्टी चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी चोरी फौजी के पड़ोसी के घर हुई। पड़ोसी छंगू प्रसाद के घर भी चोर छत के रास्ते पहुंचे। छंगू प्रसाद के पुत्र यशवंत, लालचंद्र बगल में बने घर में सो रहे थे। चोरी वाले घर में छंगू व उनकी पत्नी सुमन देवी थे। छंगू के मुताबिक कमरे की कुंडी तोड़कर चोर पत्नी व बहुओं के जेवर नकदी चोर चुरा ले गए।
चोर 70 हजार रुपये नकद, तीन सोने की माला, एक जोड़ी झुमका, दो सोने की अंगूठी, छह जोड़ी बिछिया, एक सोने की सलाई, गले की दो छोटी लॉकेट, दो सेट हाथ के कड़े, सोने का चंद्रमा, चांदी की छागल, छंगू की पत्नी का एक जोड़ा छागल, एक जोड़ी तोड़िया, बिछुआ, चार चांदी की अंगूठी बिछिया, एक सोने का माला, 600 रुपये नकद, छोटी बहू के जेवरों में एक जोड़ा छागल, बिछुआ, सोने की सलाई, तीन अंगूठी की चोरी हुई हैं। तीसरे फूल सिंह के घर में भी चोर छत के रास्ते घुसे। दस हजार रुपये नकद और कुछ सामान चुरा ले गए। प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
इनसेट
कुत्तों के भौंकने से बचा प्रधान का घर, भागे चोर
पीड़ित फूल सिंह के घर की छत के रास्ते से चोर प्रधान शिवपत सिंह की छत में कूदे थे। छत पर कुत्ते बैठे थे। कुत्तों के भौंकने पर प्रधान व अन्य परिजन जागे। प्रधान के शोर मचाते ही ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर बाहर आ गए। ग्रामीणों ने चोरों की घेराबंदी और पकड़ने का प्रयास किया। चोर मौके से भागने में सफल हो गए।

इनसेट
पीड़ित छंगू नहीं जान चोरों की आहट
पुलिस की पूछताछ के दौरान छंगू प्रसाद ने बताया कि उसके घर से चोरी के बाद चोर छत से उतर रहे थे। इसी दौरान वह पेशाब करने उठा था। उसने अंधेरे में छत से उतर रहे तीन लोगों को देखा, लेकिन वह कुछ समझता कि इससे पहले चोर अंधेरे में गुम हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed