फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   theft of eight lakh rupees from the house of two farmers

Fatehpur News: दो किसानों के घर से आठ लाख की चोरी

Mon, 03 Jun 2024 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
theft of eight lakh rupees from the house of two farmers
चौडगरा। परिवार के लोग घर के बाहर सोते रहे चोर घरों से नकदी व लाखों के जेवरात चुरा ले गए। घटना का रविवार सुबह पता लगने पर दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। 112 नंबर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दादनखेड़ा गांव निवासी मुन्ना सिंह व अंबोल सिंह किसान हैं। दोनों के घर अगल-बगल हैं। परिवार के लोग रात को दरवाजे के बाहर मैदान में सोए थे। चोर दोनों घरों में शनिवार रात छत के रास्ते से कमरों तक पहुंच गए। घर के अंदर रखी अलमारी के लॉकर तोड़कर चोर नकदी, जेवरात चुरा ले गए। परिवार के लोग सुबह कमरे में पहुंचे। कमरों का सारा सामान बिखरा देखकर चोरी का पता लगा।
विज्ञापन

मुन्ना सिंह ने बताया कि करीब रात 12 बजे तक वह लोग जागते रहे। इसके बाद ही चोर आए होंगे। अलमारी से चोर 50 हजार नकद, चार तोला सोने के करीब तीन लाख कीमत के जेवरात चुरा ले गए। अंबोल सिंह ने बताया कि अलमारी का लाॅकर तोड़कर चोर पांच हजार नकद, साढ़े चार लाख कीमत के छह तोला सोने के जेवरात चोर चुरा ले गए हैं। मुन्ना सिंह की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके पर जांच की। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed