{"_id":"60e9e8b78ebc3e4c1d13f7e7","slug":"theft-incident-fatehpur-news-knp6394419132","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मी के आवास से जेवर-सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मी के आवास से जेवर-सामान चोरी
विज्ञापन
खखरेरू। विद्युत उपकेंद्र कनपुरवा परिसर में बने एसएसओ के आवास में घुसे चोरों ने जेवर, सामान व मोबाइल चोरी कर लिया। वारदात के समय वह कमरे के बाहर बरामदे में सो रहे थे। सुबह जब वह उठे तो चोरी का पता चला।
कनपुरवा गांव निवासी शुभम सिंह गांव के ही विद्युत उपकेंद्र में संविदा पर एसएसओ हैं। वह परिसर में बने एक आवास में रहते हैं। शुक्रवार रात वह अपने आवास के बाहर बरामदे में सो रहे थे। शनिवार सुबह जब वह उठे और अंदर गए तो देखा कि अलमारी खुली पड़ी है और सारा सामान अस्त-व्यस्त था। सूचना पर अन्य कर्मचारी आ गए। शुभम सिंह के अनुसार, चोर मां व बहन के जेवर, जिसमें सोने के दो मंगलसूत्र, सोने के दो जोड़ी बाला, सोने की
दो अंगूठी, दो लैपटॉप, एक मोबाइल और बक्से का ताला तोड़कर कपड़े चुरा ले गए। चोर कमरे के पीछे दीवार पर बने रोशनदान से अंदर घुसे और चोरी करने के बाद निकल गए। चोर करीब ढाई लाख रुपये का सामान ले गए हैं। इंस्पेक्टर खखरेरू वीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
शुभम सिंह के साथ उनकी मां धनपतिया, बहन नीलम सिंह व पिता बुद्धराज सिंह रहते हैं। घटना के समय शुभम व उसके पिता बाहर बरामदे में सो रहे थे। जबकि मां व बहन बगल के एक कमरे में सो रही थी। बहन नीलम ने बताया कि जेवर में एक मंगलसूत्र व एक जोड़ी बाला मां के थे, जबकि अन्य उसका जेवर चोरी गया है।
खखरेरू थानाक्षेत्र में मौजूदा समय अपराधी बेखौफ होकर घटनाएं कर रहे हैं। जबकि पुलिस घटनाओं को रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है। इतना ही नहीं घटनाओं के खुलासों पर भी ब्रेक लगा हुआ है। प्रमुख घटनाओं में 20 जून को चंदनमऊ गांव के पांच लोगों की 12 भैंसें चोरी हो गई थीं। जिन्हें अभी तक पुलिस नहीं बरामद कर सकी है। खखरेरू कस्बे में 28 जून की रात रमेश साहू के मकान में उसकी मां रामसखी को बंधक बनाकर दो लाख रुपये नगद लूट लिए गए थे, इसका भी खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है। इसके साथ ही अब एसएसओ के आवास में जेवरात चोरी की घटना हुई है।