फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   theft in parler in fatehpur

सैलून कारीगर के घर से चोरों चार लाख का माल किया पार

Sun, 20 Sep 2020 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
theft in parler in fatehpur
चौडगरा में सैलून कारीगर के घर से चोरों ने शनिवार की रात नगदी जेवरात समेत करीब चार का लाख का माल पार कर दिया। गृहस्वामी को सुबह नींद खुलने के बाद घटना की जानकारी हो पाई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन की।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव निवासी अशोक सविता के घर में रात को चोर छत पर चढ़ कर जीने के रास्ते अंदर दाखिल हुए। कमरे में रखे दो बड़े बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखे छोटे छह बक्से उठा ले गए। घटना के समय अशोक और उसका भाई उद्रेन सविता छत पर सो रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर सोए हुए थे।
विज्ञापन

सुबह नींद खुलने पर बक्सा खुला देख घटना की जानकारी हुई। चोरी की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की, तो एक बक्सा घर के पीछे पड़ा था। अन्य पांच बक्से एक धान के खेत में पड़े थे। सभी बक्सों के ताले कुंडी टूटी थीं और सामान बिखरा हुआ पड़ा था। बक्सों में रखे 20,000 नगद और चांदी के जेवर वजन लगभग 900 ग्राम, एक जोड़ी सोने की झुमकी, सोने के तीन मंगलसूत्र, एक जोड़ी टप्स, एक अंगूठी, एक नथुनी और एक मोबाइल था जो चोर उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहस्वामी ने बताया कि चोरी गए सामान की कीमत करीब चार लाख है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अशोक के बेटे राहुल की दिसंबर में शादी होनी है। शादी के लिए जेवरात बनवा कर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed