फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Theft in factory by breaking the window

Fatehpur News: खिड़की उखाड़कर कारखाने में चोरी

Wed, 27 Aug 2025 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Theft in factory by breaking the window
अमौली। कस्बे से दो किलोमीटर दूर कुंदेरामपुर मोड़ पर लोहा सामान बनाने के कारखाने में सोमवार रात चोरों ने दीवार पर लगी खिड़की उखाड़कर उपकरण चोरी किए। चोर अलमारी बनाने के उपकरण व अल्टीनेटर चुरा ले गए। संचालक मंगलवार सुबह कारखाना पहुंचा। समान चोरी देखकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के फरहादपुर निवासी इम्तियाज खान की पत्नी शहनाज खान का बक्शा-बखारी अलमारी बनाने का कारखाना हरकुंडी गांव से एक किलोमीटर दूर गैलाबाबा कुंदेरामपुर मोड़ के पास स्थित है। शहनाज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोर पीछे की दीवार पर लगी खिड़की को उखाड़कर कारखाने में घुसे हैं। कारखाने से चोर अल्टीनेटर, ड्रिल मशीन, इलेक्ट्रानिक रंदा मशीन, कटर मशीन, अलमारी के नए लाॅक, वेल्डिंग पीतल के तार का बंडल समेत अन्य उपकरण चुरा ले गए।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर जांच को पहुंची। इसके पहले 23 अगस्त को चौराहे पर मुकेश कुमार की इलेक्ट्रानिक्स की दुकान, 17 अगस्त को बस स्टॉप में सेंट्रल बैंक के पास ईशा टेलीकॉम की दुकान का ताला काटकर चोरी का प्रयास किया गया था। चौकी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटनाओं की जांच अमौली चौकी पुलिस कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed