फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   theft

ताला तोड़ कर उठा ले गए एमडीएम का सामान

Mon, 19 Oct 2020 05:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
theft
चौडगरा। प्राथमिक विद्यालय पचखरा के दो कमरों का रविवार रात ताला तोड़ चोर एडीएम का सामान और स्कूल के अभिलेख उठा ले गए। सोमवार सुबह स्कूल खुलने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तफ्तीश की।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पचखरा के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सुबह स्कूल पहुंचे तो परिसर का नजारा देखकर अवाक रह गए। स्कूल के दो कमरों के ताले टूटे थे। रसोई घर वाले कमरे से गैस सिलेंडर, भगौना, थाली और भट्ठी गायब मिली तो दफ्तर वाले कमरे में रखी आलमारी से विभागीय अभिलेख नदारद थे।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पीआरवी को मिलने पर पुलिस पहुंची और चोरी की बाबत जानकारी हासिल की। थानेदार अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed