फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   theft

मिठाई की दुकान की चोरी में दो पकड़े गए

Fri, 01 Nov 2019 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
theft
पुलिस हिरासत में चोरी के अभियुक्त - फोटो : FATEHPUR
औंग। कीचकपुर गांव के हटिया चौराहे पर मिठाई विक्रेता राजकुमार सिंह की दुकान में चार दिन पहले हुई चोरी का खुलासा हो गया। मिठाई विक्रेता ने सूझबूझ व सीसीटीवी फुटेज के सहारे दो चोरों को खुद दबोचा और पुलिस के हवाले किया। सरगना फरार है। इधर, औंग पुलिस ने आननफानन में चोरी की रिपोर्ट लिखी और गिरफ्तारी दिखाकर अपनी पीठ थपथपाई।
विज्ञापन

हटिया चौराहे पर नीचे दुकान और ऊपर मकान में राजकुमार सिंह परिवार सहित रहते हैं। 27 अक्तूबर की रात चोरों ने इनकी मिठाई की दुकान में चोरी की थी। छत के रास्ते यह दुकान में दाखिल हुए थे। चोरों ने ताला तोड़कर 20 हजार के सिक्के समेत 35 हजार नगदी की चोरी की थी। इतना करने में ही भोर हो जाने से भाग निकले थे।
विज्ञापन

दुकानदार के तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। मिठाई विक्रेता ने खुद ही पहल की और सीसीटीवी फुटेज को सोशल मीडिया में वायरल किया। अपनी दुकान के बाहर लैपटाप में फुटेज लगा दिया। जो भी ग्राहक आता उसे फुटेज दिखाकर पहचान कराने की कोशिश कर रहे थे। चोरों को पकड़ाने पर खुद ही इनाम भी
विज्ञापन
विज्ञापन

घोषित कर रखा था। गुरुवार को मिठाई विक्रेता को दुकान के पास ही सौरभ मिश्रा दिख गया। हूबहू हुलिया व कपड़े देख मिठाई विक्रेता ने उसे दबोच लिया। उसकी सुराग पर आशीष सिंह को पकड़ा गया। दोनों वैन चालक हैं। कबूलनामा कर लेने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मिठाई विक्रेता के यहां ही दोनों आरोपियों से पूछताछ
की। इसके बाद आननफानन में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की गिरफ्तारी आशा डाक बंगला के पास दिखा दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर उनके घर से 2030 रुपये, एक कंप्यूटर, एक मॉनीटर, एक सीपीयू, एक यूपीएस की बरामदगी की। थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनका सरगना ट्रक चालक मांझिल फरार है।
थाना क्षेत्र में हुई जहरखुरानी, चोरी की कई घटनाओं में कहीं न कहीं वैन चालकों की संलिप्तता पाई गई है। पकड़ा गया सौरभ मूलरूप से उन्नाव के पुरवा थाना के पुरवा गांव निवासी विजय मिश्र का बेटा है। विजय यहां औंग के अभयपुर गांव में 20 साल से मिठाई की दुकान घर में ही चलाते हैं। इसी तरह कल्याणपुर थाना क्षेत्र के
गुनीर गांव का निवासी आशीष अपने बहनोई मंगल सिंह के घर अभयपुर में रहकर वैन चलाता है। 27 अक्तूबर को हुई चोरी में दोनों ने 20 हजार के सिक्के समेत 35 हजार नगदी व 10 हजार का सामान चोरी करने की बात कबूल की है। बरामद कंप्यूटर आदि सामान किसका है, उसे वह नहीं बता सके। दोनों ने बताया कि उनका सरगना

ट्रक चालक मांझिल है। उन्हें चोरी करने से पहले दो-दो हजार रुपये दिए थे, कहा था कि चोरी के बाद बंटवारा कर लेंगे। पर, चोरी के बाद से कहीं फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed