फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Theft after locking the door from outside

Fatehpur News: कमरों की कुंडी बाहर से बंद करने के बाद की चोरी

Fri, 21 Apr 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 21 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Theft after locking the door from outside
फतेहपुर। सिंचाई विभाग के ठेकेदार के घर में घुसकर बुधवार रात चोर करीब आठ लाख का माल उड़ा ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच करने पहुंची।
विज्ञापन

सदर क्षेत्र के नासिरपीर मोहल्ला निवासी संजय कुमार अवस्थी सिंचाई विभाग में ठेकेदार हैं। उनके छोटे भाई अनुपम अवस्थी नहर विभाग में बाबू हैं। घर के नीचे हिस्से में संजय परिवार के साथ रहते हैं। छोटा भाई परिवार समेत पहली मंजिल पर रहता है। अनुपम अवस्थी ने बताया कि उनका बगल में खाली प्लाट है। प्लाट की बाउंड्री फांदकर चोर घर के नीचे हिस्से में पहुंचे। खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुसे। भाई का परिवार जिस कमरे में सो रहा था, उसकी कुंडी बंद कर दी। इसके बाद उनके कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। एक अलमारी मां के कमरे में रखी थी। दूसरी अलमारी अंदर कमरे में थी।
विज्ञापन

दोनों अलमारियों का लॉकर तोड़कर साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी, चार लाख कीमत के जेवरात चुरा लिए। करीब रात ढाई बजे भाई की नींद खुली। दरवाजा बंद था। खिड़की खोलकर देखा तो आंगन में तीन चोर घूम रहे थे। उन्होंने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। तभी चोर बाउंड्री फांदकर प्लाट के रास्ते से भाग निकले। कचहरी चौकी प्रभारी रामनरेश और फोरेंसिंक टीम जांच करने पहुंची। टीम ने चोरों के फिंगर प्रिंट जुटाए हैं। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed