फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The younger brother could not bear the shock of his death, and the bodies of both were taken out together.

Fatehpur News: भाई की मौत का सदमा नहीं सह पाया छोटा, दोनों की साथ उठीं अर्थियां

Sun, 12 Apr 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The younger brother could not bear the shock of his death, and the bodies of both were taken out together.
फाइल फोटो-41-प्रेमनारायण। स्रोत परिजन
हुसैनगंज (फतेहपुर)। बड़े भाई की मौत की खबर सुनने के बाद छोटे भाई ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में दो भाइयों की मौत से गांव में मातम छा गया। दोनों की अर्थियां साथ उठीं और एक साथ चिताएं जलने का दृश्य देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

भिटौरा ब्लॉक के मिर्जापुर भिटारी निवासी प्रेमनारायण उर्फ धुन्ना सविता (68) गांव में रहते थे और लंबे समय से बीमार थे। छोटे भाई शिव नारायण (53) कैंसर से पीड़ित थे और लंबे समय से कानपुर में परिवार के साथ रह रहे थे। बृहस्पतिवार को बड़े भाई प्रेमनारायण की अचानक मौत हो गई। यह खबर मिलते ही छोटे भाई शिवनारायण ने भी कानपुर में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दोनों भाइयों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। नाते-रिश्तेदारों की मदद से शुक्रवार सुबह छोटे भाई का शव गांव लाया गया। एक ही घर में दोनों के शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। अर्थियां उठते समय महिलाओं और बच्चों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। शुक्रवार शाम रामचंद्रन गंगा तट पर दोनों भाइयों की अगल-बगल चिताएं सजाई गईं। प्रेमनारायण के पुत्र बुदून ने पिता और चाचा की चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति की मौत से बेसहारा हुई अनुराधा
परिवार भूमिहीन है। जीविकोपार्जन के लिए शिवनारायण परिवार सहित कानपुर में रहकर सैलून की दुकान में काम करते थे। उनके एक पुत्र अनुराग और दो पुत्रियां कृतिका व माया हैं। इसी बीच वह कैंसर से ग्रसित हो गए और काम करने में असमर्थ हो गए। इसके बाद पत्नी अनुराधा पर इलाज और बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी आ गई। वह घरों में काम कर परिवार का खर्च चला रही थीं। अब पति की मौत के बाद अनुराधा पूरी तरह टूट चुकी हैं।

फाइल फोटो-41-प्रेमनारायण। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-41-प्रेमनारायण। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-41-प्रेमनारायण। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-41-प्रेमनारायण। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed