फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The young man who came to collect the mobile after the challan was beaten in the police station

Fatehpur News: चालान के बाद मोबाइल लेने आए युवक को थाने में पीटा

Mon, 03 Mar 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The young man who came to collect the mobile after the challan was beaten in the police station
अमौली। चांदपुर थान क्षेत्र के रिठवां गांव निवासी शिवेंद्र सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है। उसने शांतिभंग में चालान के बाद जमा मोबाइल के एवज में रुपये नहीं देने पर पिटाई का आरोप लगाया है। आरोप थाने के दो दरोगा पर है। वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में युवक ने बताया कि 21 फरवरी को गांव के ही शत्रुघ्न सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शत्रुघ्न सिंह ने पुलिस को विवाद की तहरीर दी थी। पुलिस ने उसका व पिता हरिकृष्ण उर्फ गुड्डू सिंह, चाचा मनोज सिंह व मौसेरे भाई अर्पित सिंह का शांतिभंग में चालान किया था। उसका थाने में मोबाइल जमा कर लिया। वह दूसरे दिन मोबाइल लेने पहुंचा। जहां मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो होने का आरोप लगाकर रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर मारपीट की गई। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस पर गलत आरोप लगा रहा है। उसके मोबाइल में अश्लील वीडियो मिले। फोन को जांच के लिए रखा गया है। उसने पुलिस वालों से भी घटनास्थल पर बदसलूकी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed