फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The woman was murdered by slitting her throat, a slide was made on the suspicion of rape

Fatehpur News: गला रेतकर महिला की हुई थी हत्या, दुष्कर्म की शंका पर स्लाइड बनाई

Sun, 01 Sep 2024 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
The woman was murdered by slitting her throat, a slide was made on the suspicion of rape
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव की लापता महिला (25) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। पुलिस साजिश के तहत अपहरण के दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई हैं। दुष्कर्म की शंका पर डाक्टर ने स्लाइड बनाई हैं।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी 14 जून 2022 को बांदा जिला जसपुरा थाने के एक गांव में हुई थी। पति से मनमुटाव पर करीब पांच माह से मायके में रहती थी। वह गांव की तीन महिलाओं के साथ 29 अगस्त की शाम ललौली कस्बा से मजदूरी कर घर आ रही थी। कोर्रा मोड़ पर मिले चचेरी बहन का देवर अजय कुमार निषाद व उसके साथी को देखकर पानी पूरी खाने को रुकी थी। महिला का 31 अगस्त को चौराहा डेरा से करीब 400 मीटर दूर मूलचंद्र के खेत पर बारिश के पानी भरे नाले से शव बरामद हुआ था। पुलिस ने डाक्टर पैनल और वीडियोग्राफी में रविवार को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

रिपोर्ट में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की पुष्टि हुई। शरीर में अन्य जगहों पर भी चोट के निशान पाए गए हैँ। डाक्टर ने दुष्कर्म की शंका पर दो स्लाइड तैयार की है। स्लाइड की जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजी जाएगी। सीओ एचएल सिंह ने बताया कि गला रेतकर हत्या की गई है। हत्या की धारा बढ़ाई गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के बयान से पुलिस उलझी
पुलिस ने शव मिलने की गुजरी रात में पिता की शिकायत पर अजय व उसके एक अन्य साथी पर साजिश के तहत अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की छानबीन में अजय व उसके साथी लाल सिंह निषाद को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपियों से पुलिस दो दिन से पूछताछ कर रही है। वह घटनास्थल से पहले ही महिला को बाइक से उतारने का दावा कर रहे हैं। महिला के करीबी व अन्य संपर्क में रहने वालों की ओर घुमा रहे हैं। आरोपियों के भ्रमित करने वाले बयानों से पुलिस उलझी है।

-----

पुलिस की लापरवाही में 36 घंटे बाद पोस्टमार्टम
महिला का शव 31 अगस्त की सुबह मिला था। हत्या लगभग 29 अगस्त की रात ही किए जाने का पोस्टमार्टम से पता लगा है। हत्या के दो दिन बाद तक शव पड़ा रहा। इसके बाद भी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने में लापरवाही बरती। पूरे दिन में पुलिस के कागजात ही तैयार नहीं सके। जबकि शव जैसे-जैसे पुराना होता है उसकी क्रियाएं भी बदलती जाती हैं। ऐसे में मौत के कारण कई हालात बदल जाते हैं। माना जा रहा है कि लेट-लतीफी के पीछे स्वरुप बदलने की ही ललौली पुलिस की मंशा रही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed