फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The wheel of a moving tractor came off and collided with a bike, one dead

Fatehpur News: चलते ट्रैक्टर का पहिया निकलकर बाइक से टकराया, एक की मौत

Wed, 11 Oct 2023 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
The wheel of a moving tractor came off and collided with a bike, one dead
फतेहपुर। चलते ट्रैक्टर का अगला पहिया निकलकर बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। रिश्ते में मृतक का साढ़ू और एक महिला घायल हुईं। बाइक सवार मृतक का साढ़ू हेलमेट लगाए था। इसी वजह से उसकी जान बच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थरियांव थानाक्षेत्र के औरेई निवासी मोहनलाल लोधी (60) किसान थे। उनकी पौत्री फूलमती (20) की तबीयत खराब चल रही है। उसे आयुर्वेदिक इलाज के लिए गाजीपुर के मिर्जापुर मुरचौरा गांव लेकर जाना था। मोहनलाल ने अपने साढ़ू छेदीलाल (45) निवासी सातोंजोग पलिया को बुलाया। छेदीलाल बाइक से मोहनलाल और फूलमती को लेकर जा रहा था। सदर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर सुल्ताननगर धर्मकांटा के पास धान लदे ट्रैक्टर का पहिया निकल गया और छेदीलाल की बाइक से टकरा गया। ट्रैक्टर भी मौके पर रुक गया। अनियंत्रित बाइक ट्रैक्टर से टकराई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए।
विज्ञापन

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाॅक्टर ने मोहनलाल को मृत घोषित कर दिया। घायल छेदीलाल ने बताया कि वह हेलमेट लगाए था। इसी वजह से जान बच सकी है। हादसे में फूलमती भी मामूली रूप से जख्मी हुई। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed