फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The welcome procession brought the city to a standstill, leaving people stuck in traffic jams at intersections.

Fatehpur News: स्वागत जुलूस से शहर की रफ्तार थमी, चौक-चौराहों पर जाम में फंसे लोग

Mon, 05 Oct 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The welcome procession brought the city to a standstill, leaving people stuck in traffic jams at intersections.
फोटो-25-शहर के पटेल नगर चौराहे पर क्षेत्रीय पदाधिकारियों का स्वागत करते भाजपा पदा​धिकारी। संवाद
फतेहपुर। भाजपा के नव मनोनीत क्षेत्रीय पदाधिकारियों के प्रथम आगमन पर रविवार को निकले स्वागत जुलूस से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। कानपुर सीमा के छिवली नदी से शुरू हुआ काफिला नउवाबाग चौराहे से होते हुए शहर के विभिन्न चौराहों तक पहुंचा।
विज्ञापन

रास्ते में जगह-जगह स्वागत और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के लिए काफिला रुका तो पीछे वाहनों की कतार लगती चली गई। देखते ही देखते कई चौराहों पर जाम लग गया। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और बाजार जाने वाले लोगों को काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

स्वागत के दौरान ढोल-ताशे और डीजे की धुन पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बना। लेकिन काफिले के रुकने के दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित होती रही। जिन चौराहों पर स्वागत कार्यक्रम हुए, वहां कुछ समय के लिए यातायात लगभग थम गया। वाहनों की कतार बढ़ने से लोगों को निकलने के लिए रास्ता तलाशना पड़ा। बाजार क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को भी जाम के कारण अपने गंतव्य तक पहुंचने में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव मनोनीत कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी, क्षेत्रीय महामंत्री राजेश सिंह पटेल, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य सुधा मौर्या और मनोज निषाद का छिवली नदी से स्वागत किया गया। इसके बाद नउवाबाग चौराहे समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पटेल नगर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने आतिशाबाजी की। प्रत्येक चौराहे पर स्वागत और माल्यार्पण के दौरान काफिला रुकने से यातायात प्रभावित होता रहा।
भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के नेतृत्व में नव मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने सभी नव मनोनीत क्षेत्रीय पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। अर्चना त्रिपाठी ने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में नेतृत्व करने का अवसर मिलना गौरव की बात है।
क्षेत्रीय महामंत्री राजेश सिंह पटेल ने संगठन से मिली जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ निभाने की बात कही। सुधा मौर्य ने कहा कि भाजपा में परिवारवाद से ऊपर उठकर जमीनी कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाती है।

इस दौरान विधायक राजेंद्र पटेल, विधायक जय कुमार सिंह जैकी, विधायक विकास गुप्ता, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, रेखा मिश्रा, जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, सुनीता गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, अरिमर्दन सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो-25-शहर के पटेल नगर चौराहे पर क्षेत्रीय पदाधिकारियों का स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी। संवाद

फोटो-25-शहर के पटेल नगर चौराहे पर क्षेत्रीय पदाधिकारियों का स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी। संवाद

फोटो-25-शहर के पटेल नगर चौराहे पर क्षेत्रीय पदाधिकारियों का स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी। संवाद

फोटो-25-शहर के पटेल नगर चौराहे पर क्षेत्रीय पदाधिकारियों का स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed