फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The wedding procession did not arrive due to the demand of two lakh dowry

Fatehpur News: दो लाख दहेज की मांग पर नहीं पहुंची बरात

Sat, 24 May 2025 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The wedding procession did not arrive due to the demand of two lakh dowry
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के रुसिया गांव में दहेज में दो लाख की मांग पूरी नहीं होने पर बरात नहीं पहुंची। बरात न आने पर दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


देवरी चौकी अंतर्गत रुसिया गांव निवासी देशराज गौतम ने बताया कि पुत्री ज्ञानवती की शादी थाना क्षेत्र के ही श्यामपुर गांव निवासी जवाहरलाल के पुत्र प्रदीप के साथ तय हुई थी। तिलक में सवा लाख की बाइक, 21 हजार नकद व अन्य उपहार दिए थे। 19 मई को गोद भराई रस्म के दौरान दूल्हे पक्ष ने दहेज में दो लाख की मांग रख दी। बरात 22 मई को बारात आनी थी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर वर पक्ष बरात लेकर नहीं पहुंचा। पिता की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। उधर, दूल्हे के पिता जवाहर लाल का आरोप है कि वधू के पिता ने चढ़ावे में दो लाख कीमत का सोने का हार मांगा था। हार के साथ बरात लेकर आने की बात कही थी। इसी वजह से बरात लेकर नहीं गए। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed