फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The water level of Yamuna and Ganga started rising again due to rain

Fatehpur News: बारिश से फिर बढ़ने लगा यमुना और गंगा का जलस्तर

Tue, 29 Jul 2025 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The water level of Yamuna and Ganga started rising again due to rain
फतेहपुर। जिले में बारिश से यमुना नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। वहीं गंगा के जलस्तर में एक सेमी बढोतरी दर्ज की गई। बाढ़ नियंत्रण विभाग से जारी जल आयोग आंकड़ों में मंगलवार को गंगा नदी का जलस्तर मीटर गेज साइट पर सुबह 98.77 मीटर से बढ़कर शाम को 98.78 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर ललौली, चिल्ला गेज साइट पर सुबह 96.56 मीटर से बढ़कर शाम को 96.95 मीटर तक पहुंच गया। दोनों नदियों का जलस्तर अभी खतरे के निशान गंगा के लिए 100.86 मीटर और यमुना के लिए 100.00 मीटर से नीचे है लेकिन पानी के बढ़ते स्तर ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट जारी कर दिया है। जिले के ग्रामीण व निचले इलाकों में रह रहे लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन नावों से राहत सामग्री पहुंचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की पहचान कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र सिंह ने बाढ़ से निपटने के लिए पहले ही कार्यालय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह लगातार निगरानी रखें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें। इसके लिए नंबर भी जारी किए गए है। बाढ़ कंट्रोल रूम का नंबर 05180 224432, जिला आपदा प्रबधंन प्राधिकरण कार्यालय 05180 298632, 9454417876 व 1077 है। बाढ़ प्रभारी अधिकारी एसएल वर्मा ने बताया कि बाढ़ क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। इसके साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बाढ़ चौकियों में कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed