{"_id":"6ab6ac8e3f7683044f0a60ac","slug":"the-wait-is-over-opd-services-will-begin-at-dapsaura-chc-next-week-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-163204-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: इंतजार खत्म, अगले सप्ताह दपसौरा सीएचसी में शुरू होगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: इंतजार खत्म, अगले सप्ताह दपसौरा सीएचसी में शुरू होगी ओपीडी
विज्ञापन
फोटो-01-अमौली के दपसौरा सीएचसी का तैयार भवन। संवाद
अमौली। करीब 12 साल के लंबे इंतजार के बाद दपसौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों को इलाज मिलने की उम्मीद जगी है। अस्पताल संचालन के लिए डॉक्टरों की पोस्टिंग हो चुकी है और जरूरी उपकरण व अन्य सामग्री भी पहुंच गई है।
फिलहाल उपकरण व सामग्री स्थापित करने का काम चल रहा है। डॉक्टरों के जॉइन करते ही अगले सप्ताह ओपीडी शुरू कराने की तैयारी है। विधायक राजेंद्र सिंह पटेल इसका शुभारंभ करेंगे।
दपसौरा में सीएचसी की सौगात क्षेत्र की करीब 50 हजार आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मिली थी। इसका निर्माण वर्ष 2014 में शुरू हुआ था और 2019 में भवन तैयार किया जाना था, लेकिन निर्माण में देरी के चलते नवंबर 2025 में भवन स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित हो सका। इसके बाद डॉक्टरों की तैनाती और उपकरण उपलब्ध न होने के कारण अस्पताल में मरीजों का इलाज शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
अस्पताल शुरू न होने का सबसे अधिक खामियाजा यमुना तटवर्ती गांवों के लोगों को उठाना पड़ रहा था। दपसौरा, परसेढ़ा, गंगूपुर, रुस्तमपुर, मवई, जालिम डेरा, सिकंदरपुर, तारंडेरा, बगहा डेरा, गौरी, आवाजीपुर, औरा निस्फी, रिठवा, कहिजरा, इटरा, नारायणपुर, जारा और एत्मादपुर समेत आसपास के लोगों को इलाज के लिए हमीरपुर जाना पड़ता था।
सीएचसी संचालन के लिए विधायक राजेंद्र पटेल ने स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर डॉक्टरों की तैनाती और उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की थी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुष्कर कटियार ने बताया कि आवश्यक सामग्री आ गई है, जिसे स्थापित किया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. यूबी सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की पोस्टिंग हो चुकी है। जगदीश सिंह, अनुज सिंह, आशाराम द्विवेदी, रमेश निषाद और रोहित प्रधान ने कहा कि अस्पताल शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।