{"_id":"647e27795ea4cde94208631b","slug":"the-wait-is-over-bablu-will-return-home-after-two-days-fatehpur-news-c-12-1-271842-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: इंतजार खत्म, दो दिन बाद बबलू लौटेगा घर.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: इंतजार खत्म, दो दिन बाद बबलू लौटेगा घर.
Mon, 05 Jun 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
इंतजार खत्म, दो दिन बाद बबलू लौटेगा घर
- बिंदकी कोतवाली से एक दरोगा और तीन सिपाहियों की टीम अमृतसर रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी। पाकिस्तान की जेल से छूटे बबलू की दो दिन के अंदर घर वापसी हो सकती है। बबलू को घर लाने के लिए कोतवाली से दरोगा और तीन सिपाहियों की टीम अमृतसर रवाना हुई है। अमृतसर से लाने के बाद उसे कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस परिवार को सौंपेगी।
कोतवाली के कोरइयां गांव निवासी रामचंद्र का पुत्र बबलू दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। उसे जालसाज झांसा देकर 2020 में पंजाब ले गए थे। जहां से पाकिस्तान सीमा में प्रवेश करा दिया था। पाकिस्तान फोर्स ने उसे गिरफ्तार किया था। कागजी और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बीते शुक्रवार को पाकिस्तान रेंजर्स ने बाघा बॉर्डर पर बबलू को भारतीय सीमा सुरक्षा बल के हवाले किया। बबलू को घर लाने के लिए रविवार रात को कोतवाली के दरोगा अरुण यादव के साथ तीन सिपाहियों के अमृतसर भेजे गए है। वह सोमवार की सुबह दिल्ली पहुंचे है। दिल्ली की जूता फैक्टरी में नौकरी करने वाले बबलू के बड़े भाई कमल को साथ लेने के बाद अमृतसर रवाना हुए। वह सोमवार की रात अमृतसर पहुंच सकते हैं। जहां से मंगलवार को बबलू को बिंदकी पुलिस सुपुर्दगी में लेकर आएगी। वाघा बॉर्डर पर बबलू को मंगलवार को सौंप जाता है तो वह गुरुवार तक घर पहुंच जाएगा। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिसकर्मियों को रवाना किया गया है।