फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The village has been in darkness for 15 days, and the supply has been disrupted after a transformer burns out.

Fatehpur News: 15 दिनों से गांव में अंधेरा, ट्रांसफार्मर जला तो ठप हुई आपूर्ति

Sun, 04 Jan 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The village has been in darkness for 15 days, and the supply has been disrupted after a transformer burns out.
धाता। हरदासपुर गौसिया गांव में पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। गांव का ट्रांसफार्मर जलने से करीब 56 घर अंधेरे में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक वर्ष के भीतर ट्रांसफार्मर चार बार जल चुका है। इससे स्पष्ट है कि इसकी क्षमता अपर्याप्त है। ग्रामीण 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद न तो ट्रांसफार्मर बदला गया और न ही आपूर्ति बहाल हुई। इससे बच्चों की पढ़ाई, पानी की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग और घरेलू कामकाज बाधित हैं। अंधेरे के कारण रात में असुरक्षा की भावना भी बनी रहती है।
विज्ञापन


अवलेश साहू, सुनीता देवी, कल्लू प्रसाद, नीरज और गोवर्धन पाल ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा। अवर अभियंता रणविजय सिंह ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया जारी है और शीघ्र ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed