फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The village became the government

बन गई गांव की सरकार

Mon, 14 Dec 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 14 Dec 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
The village became the government
ग्राम पंचायत के चार चरणों में संपन्न हुए चुनाव के परिणाम रविवार को सुबह नौ बजे से आने शुरू हो गए। प्रधानी के परिणामों को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता रही। प्रत्याशियों के साथ आए समर्थक फैसले के बाद खुशी और गम के माहौल के गवाह बनते रहे।
विज्ञापन




रशासनिक मुस्तैदी के चलते पहली पाली में 700 से ज्यादा ग्राम पंचायतों की मतगणना का काम पूरा हुआ। कुछ मतगणना केंद्रों में वोटों की गिनती में हेराफेरी का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन


 
यह चुनाव 840 ग्राम पंचायत व 10624 ग्राम पंचायत वार्ड के लिए हुआ, जिसमें 4589 प्रत्याशियों के निर्विरोध चुन लिए जाने के बाद 6035 ग्राम पंचायत वार्डों के लिए मतगणना हुई। 13 मतगणना केेंद्रों में मतगणना कार्य के लिए लगाए पांच हजार से ज्यादा कार्मिकाें ने कमान संभाल रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुबह नौ बजे के बाद चुनाव परिणाम बैलेट बाक्स से बाहर निकलने लगे। दोपहर 11 बजे के बाद इसमें तेजी आई। दोपहर एक बजे लंच होने के बाद मतगणना के कार्य को बीच मेें ब्रेक लगा। देर शाम तक 700 के आसपास ग्राम पंचायतों का परिणाम घोषित कर दिया गया।


 
उधर, मतगणना केंद्रों के बाहर समर्थकों का हुजूम दिन भर जमावड़ा लगा रहा। तेलियानी ब्लाक के मतगणना केंद्र बनाए गए शहर के राजकीय इंटर कालेज के बाहर प्रत्याशियों को हुजूम देखते बना।



बैरीकेटिंग के बावजूद अंदर दाखिल करने की कोशिश कर रहे समर्थकों को पुलिस बार- बार लाठी पटक कर पीछे करती नजर आई। चुनाव जीतने वालों के चेहरे जहां खुशी से गदगद नजर आए तो वहीं हार का सामना करने वाले उदास चेहरा लिए घरों को लौट गए।


 


महना में रिकाउंटिंग, फिर मिली जीत- बहुआ। बहुआ इंटर कालेज में महना ग्राम पंचायत की मतगणना पर सवाल खड़े कर दिए गए। पूर्व प्रधान विजय सिंह ने दोबारा मतगणना की मांग की। जिस पर आरओ एमए खान ने पुन: मतगणना कराई। इसके बावजूद यथास्थिति बरकरार रही और महना से निवर्तमान प्रधान की मां पटरानी दो वोट से प्रधानी जीत गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed