{"_id":"db4963f888d337d43bbd6919bbc205d7","slug":"the-truck-driver-and-car-riders-fight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रक चालक व कार सवारों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक व कार सवारों में मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Mon, 17 Aug 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
नउवाबाग हाइवे पर ट्रक चालक व कार सवारों में टक्कर लगने को लेकर मारपीट हो गई। ट्रक चालक ने कार सवारों पर लूटपाट और अपहरण करने का आरोप लगाकर पुलिस कंट्रोल रूम में खबर दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। दोनों पक्षों में समझौते के बाद मामला रफादफा हो गया।
विज्ञापन
अलीगढ़ निवासी मुन्ना ट्रक चालक है। वह ट्रक में मवेशी लादकर कानपुर आ रहा था। कोतवाली क्षेत्र के हाइवे पर स्विफ्ट कार को ओवरटेक करते समय ट्रक से टक्कर हो गई। लाल बत्ती लगाए कार सवारों ने ट्रक को रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। घटना की खबर पर आबूनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंचे। ट्रक चालक ने आरोप लगाया कि लाल बत्ती लगाकर कार सवार ट्रकों से वसूली कर रहे थे। वसूली का विरोध करने पर मारपीट करके लूटपाट की। पुलिस ने ट्रक चालक और कार सवारों को चौकी ले गई। पुलिस की पूछताछ में कार सवारों ने अपना परिचय मुकेश, आशीष कुमार निवासी बीघापुर उन्नाव और पंकज, सौरभ निवासी फरीदाबाद बताया। पुलिस को कार में लाल बत्ती नहीं बरामद हुई। लेकिन लाल बत्ती का निशान कार में दिखाई पड़ा। ट्रक चालक ने बताया कि कार सवारों ने पुलिस के आने खबर पर लाल बत्ती निकाल कर फेंक दी थी। चौकी इंचार्ज धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामूली दुर्घटना पर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने मामले का समझौता कर लिया।
विज्ञापन