फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The tribute to the martyrs, the bow

शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि, किया नमन

Tue, 20 Sep 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 20 Sep 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
The tribute to the martyrs, the bow
चौक में पाकिस्तान का पुतला जलाते बजरंगी - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले का सोमवार को अलग-अलग पार्टी और संगठनों ने निंदा की। कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका, कुछ संगठनों ने मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कैंडल मार्च निकाल कर भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।  विश्व हिंदू परिषद ने वर्मा चौराहे  पर पाक का पुतला फूंका और खागा में शोकसभा कर दो मिनट मौन रख आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

विज्ञापन


जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश उर्फ राजन तिवारी के नेतृत्व में वर्मा चौराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और पाक को आतंकी हमले का जवाब न देने की आलोचना की। इस दौरान महासचिव पियूष दीक्षित, पीरजादा कासिम, पंकज दुबे, नितिन, राजवीर सिंह, गोपाल मौर्या, जितेंद्र मौर्या, राजकुमार शुक्ला, पार्थ गुप्ता, विष्णु विराट, लवलेश, महबूब आलम, नियाज, निशान, सुरेश, रुद्र तिवारी मौजूद रहे। राज्य कर्मचारी महासंघ ने नहर कालोनी मेें शोकसभा कर शहीद रणबांकुरों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष कालीशंकर श्रीवास्तव एक्सईएन वैभव सिंह, केएन त्रिपाठी, मनोज वर्मा, कुसुम तिवारी, हिमांशु पांडेय, रामचंद्र गुप्त, आशीष दरबारी, हरिकृष्ण गुप्त, प्रदीप कुमार, सर्वेश कुमार, ज्ञान सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, अंजू मिश्रा, हंसराज, वीरेंद्र पटेल, राजेंद्र कुमार, नीलम सरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खागा प्रतिनिधि के अनुसार विहिप के जिलामंत्री शिवस्वरूप विश्वकर्मा ने बैठक कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और आतंकी हमले की निंदा की है। इस दौरान राहुल, मक्खनलाल विश्वकर्मा, बंटी शर्मा, ज्ञानेंद्र केसरवानी, धीरेंद्र मौर्य, सोमनाथ मौर्य, सुनील सोनी, डा.कमल गुप्ता, राकेश यादव सहित विहिप कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय महामंत्री बीरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौक में पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए पुतला जलाया। बजरंगियों ने केंद्र सरकार से ईट का जवाब पत्थर से देने की मांग की। इस मौके पर पंकज क सेरा, जीतू हयारण, हिमांशु दीक्षित, आनंद तिवारी, साकेत मोदनवाल, मिंटू सोनी, प्रशांत पुरवार, शानू सिंह, आतिश पासवान, लवकुश मौर्य, हरी चौरसिया, यश अग्रवाल, लवकुश, आयुष, हिमांशु मिश्रा मौजूद रहे।

हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने पाक प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर सर्वप्रिय शिवहरे, नरेद्र सिंह कछवाह, नीलू, प्रदीप कुमार त्रिवेदी मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रात में पत्थरकटा चौराहा से पटेल नगर तक कैंडल मार्च निकाला और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रसून तिवारी, विभाग संयोजक शुभम त्रिपाठी, जिला संयोजक लवकुश मौर्य , संतू तिवारी, ऋषभ गुप्ता, आशीष, सोनू, विनय तिवारी, सत्या, केतु, अभय जोशी, राजवर्धन, शुभम चौरसिया, अखंड, शुभम तिवारी, अमन श्रीवास्तव, दीपक मौजूद रहे। वहीं बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार भाजपाइयों ने गांधी चौराहा होते हुए अंबेडकर चौराहा, मुगल रोड बजरिया, फाटक बाजार में कैंडिल मार्च निकाला। इस मौके पर सभासद रामजी गुप्ता, बजरंगदल के ओम जी, मधुराज विश्वकर्मा, अतुल द्विवेदी, अनिल त्यागी, अनिल चार्ली शामिल रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed