{"_id":"692c9bf0d0a4f7e2590c8065","slug":"the-traffic-jam-has-disturbed-the-sleep-of-the-people-living-on-the-roadside-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-144791-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जाम ने उड़ाई सड़क किनारे रहने वाले लोगों की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जाम ने उड़ाई सड़क किनारे रहने वाले लोगों की नींद
विज्ञापन
फोटो-18-देर रात लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
फतेहपुर। ललौली में सड़क किनारे रहने वाले लोगों को दिन और रात के समय लगने वाले जाम ने बेचैन कर दिया है। दिन तो किसी तरह कट जाता है लेकिन रात होते ही जाम में फंसे वाहनों का शोर और वाहनों के हार्न लोगों को सोने नहीं दे रहे हैं। जाम की समस्या बढ़ने की वजह से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
बांदा कानपुर मार्ग स्थित ललौली के निकट दिन और रात लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। हर आधे घंटे पर जाम लगने की वजह से सड़क किनारे बसने वाले लोग भरपूर नहीं ले पा रहे हैं। शनिवार की रात लगे जाम से इलाकाई लोग हलाकान हो गए। ललौली निवासी रामप्रसाद, अखिलेश, अवधेश कुमार समेत तमाम लोगों ने कहा कि दिन तो किसी तरह से कट जाता है लेकिन शाम होते ही जाम लगने के बाद शोरशराबा बढ़ जाता है।
वाहनों के कानफोड़ू हार्न उन्हें बेचैन कर रहे हैं। वहीं व्यापारियों का कहना है कि पूरा दिन धूल और मिट्टी के साथ ही शोरशराबा से परेशान हैं। प्रशासन की ओर से जाम की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। थाना प्रभारी ललौली शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि जाम न लगे इसके लिए सिपाहियों को तैनात किया जाता है। वह यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने का काम करते हैं।