फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The tourist bus collided with a truck after cattle came in front of it.

Fatehpur News: मवेशी सामने आने से ट्रक से टकरा गई थी टूरिस्ट बस

Sat, 18 Apr 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The tourist bus collided with a truck after cattle came in front of it.
फोटो-43-फतेहपुर पुलिस की ओर से एक्स में दिया जवाब। स्रोत सोशल मीडिया
फतेहपुर। खड़े डंपर से टूरिस्ट बस टकराने के हादसे में पुलिस का दावा है कि सड़क पर मवेशी आ जाने से ऐसा हुआ है। मामले में पुलिस ने डंपर चालक और वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बंगलूरू से अजमेर शरीफ यात्रा पर जा रही यात्रियों की बस बृहस्पतिवार भोर में खड़े डंपर से टकरा गई थी। हादसे के बाद पुलिस के एक्स अकाउंट पर बताया गया कि वाहन चालक द्वारा सड़क पर अचानक पशु आने से उसे बचाने की कोशिश की गई। इससे बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई थी। अन्य सभी यात्री सुरक्षित बताए गए।
विज्ञापन

हालांकि दर्ज प्राथमिकी में कहा गया कि थाने की क्रैश कॉरिडोर टीम के दरोगा एरिश पटेल ने डंपर मालिक व चालक से फोन पर संपर्क किया था और डंपर हटवाने के लिए कहा गया था। पुलिस के अनुसार डंपर एक्सल टूटने के कारण खड़ा था। इससे सवाल उठ रहा है कि बिना मौके का ठीक से निरीक्षण किए शुरुआती बयान दिया गया या फिर मामले को अलग दिशा देने की कोशिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बृजमोहन राय ने बताया कि मवेशी बचाने की कोशिश में बस के डंपर से टकराने की जानकारी मिली थी। यदि सूचना देने में कोई विसंगति हुई है तो उसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed