फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The thieves made away with cash and jewelery from two houses.

Fatehpur News: दो घरों से चाेरों ने नकदी, जेवरात किए पार

Mon, 08 Apr 2024 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
The thieves made away with cash and jewelery from two houses.
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सोनावरदेई गांव में शनिवार रात दो घरों से चोर तीन लाख के जेवर और नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन

गांव निवासी नरेंद्र यादव और धीरेंद्र यादव पड़ोसी हैं। नरेंद्र के घर में चोर सेंध लगाकर घुसे। नरेंद्र ने बताया कि कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर चोर 20 हजार नकदी व एक लाख के जेवरात चुरा ले गए। दूसरे पड़ोसी धीरेंद्र के घर चोर छत के रास्ते से कमरे तक पहुंचे। अलमारी, बक्से का ताला तोड़कर 60 हजार रुपये और सवा लाख कीमत के जेवरात चोर चुरा ले गए है। वहीं, सुमेर के घर में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच की है। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed