{"_id":"694ae48bc9d298dea5008e64","slug":"the-team-returned-empty-handed-from-lucknow-pradhans-husband-is-out-of-reach-fatehpur-news-c-217-1-brp1009-146123-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लखनऊ से खाली हाथ लौटी टीम, प्रधान पति पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लखनऊ से खाली हाथ लौटी टीम, प्रधान पति पकड़ से दूर
विज्ञापन
फोटो-28-प्रधान के पति संतोष द्विवेदी। स्रोत सोशल मीडिया
फतेहपुर। असोथर विकास खंड के सरकंडी गांव में 17 दिसंबर को विकास कार्यों की अनियमितता की जांच के दौरान हुए बवाल में नामजद प्रधान के पति संतोष द्विवेदी की तलाश में पुलिस लखनऊ से खाली हाथ लौटी। अब पुलिस जल्द ही प्रयागराज रवाना होगी जहां संतोष के एक बाहुबली के ठिकाने पर महफूज होने की चर्चा तेज है।
अधिकारियों के सामने प्रधान पति संतोष द्विवेदी व शिकायतकर्ता पक्ष कोटेदार सुनील तिवारी के बीच 17 दिसंबर को बवाल हुआ था। बवाल को रोकने में नाकाम थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी को निलंबित किया गया था। वहीं मामले में छह आरोपी जेल भेजे गए हैं। हत्या के प्रयास के आरोप में संतोष द्विवेदी समेत कई भागे हुए हैं।
आरोपियों की तलाश में एसओजी, इंटेलिजेंस विंग, सर्विलांस और थाने की टीम लगी है। एक टीम लखनऊ गोमतीनगर स्थित संतोष के आवास में छापामारी को पहुंची जहां आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। इधर पुलिस अब प्रयागराज जाने की तैयारी में जुटी है। दरअसल प्रयागराज के बाहुबली और मौरंग कारोबारी के साथ संतोष के हाल ही में कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।