फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The tarpaulin did not openly stop overloading

तिरपाल तो कहीं खुलेआम, पर बंद नहीं हुई ओवरलोडिंग

Sat, 16 Jan 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
The tarpaulin did not openly stop overloading
जिला पंचायत खनिज परिवाहन शुल्क के रेट का लगा बोर्ड - फोटो : FATEHPUR
खागा। स्थानीय तहसील प्रशासन के प्रयासों के बाद भी मौरंग खदानों में मनमानी काबू में नहीं आ रही है। खदानों में जलधारा में खनन करने के साथ ही खुलेआम ओवरलोडिंग का खेल जारी है और प्रशासनिक कार्यवाही केवल दो-चार ट्रकों की धरपकड़ तक सीमित है। ओवरलोडिंग छिपाने के लिए कई वाहन मालिक तिरपाल का प्रयोग कर रहे हैं, तो अधिकांश खुलेआम यह काम कर रहे है।
विज्ञापन

बता दें कि खागा तहसील क्षेत्र में मौजूदा समय दो मौरंग खदानों संचालित हो रही है। इसमें किशनपुर थाना क्षेत्र की मझगवां और धाता थाना क्षेत्र की रानीपुर खदान है।
विज्ञापन

दो अन्य खदानें फिलहाल बंद चल रही है। ऐसे में दोनों खदानों में बड़े पैमाने पर ट्रक, डपंर, ट्रैक्टरों का आवागमन चल रहा है। प्रशासनिक धरपकड़ के बाद भी खदानों से ओवरलोडिंग का खेल नहीं थम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय की सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहनों पर ओवरलोड मौरंग, यहां अफसरों की सतर्कता को चुनौती दे रहे हैं। खास बात ये है कि कई वाहनों मालिकों ने अब तिरपाल के जरिये ओवरलोडिंग छिपाने का खेल शुरू कर दिया है।
जबकि अधिकांश वाहन मालिक खुलेआम ओवरलोड मौरंग की ढुलाई में लगे हुए है। एसडीएम प्रहलाद सिंह ने बताया कि लगातार वाहनों की धरपकड़ हो रही है। किसी भी तरह ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मझगवां व रानीपुर खदान के रास्ते पर जिपं के नाम पर वसूली
किशनपुर थाना क्षेत्र में संचालित मझगवां मौरंग खदान में मौजूदा समय वाहनों की आमद काफी तेज हुई है। ऐसे में जिला पंचायत के नाम पर यहां पर वाहनों से वसूली की जा रही है।
पहले एक बैरियर दिसंबर महीने में भी लगाया था लेकिन पुलिस ने इसे हटा दिया था। बावजूद इसके फिर से बैरियर लग गया है। खबर है कि जनवरी महीने में फिर से जिला पंचायत ने ठेके पर वाहनों से वसूली की जा रही है।
ऐसा ही हाल धाता की रानीपुर खदान में चल रहा है। जहां वाहनों से वसूली की जा रही है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी लालता प्रसाद वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह वसूली हो रही है।

सड़क पर यह कार्य बिना बैरियर लगाए किया जा रहा है। अगर बैरियर लगाकर वसूली की जा रही है तो यह गलत है। ठेका 31 मार्च 2021 तक का है।

ओवरलोडिंग छिपाने के लिए ट्रकों पर लगाई जा रही तिरपाल

ओवरलोडिंग छिपाने के लिए ट्रकों पर लगाई जा रही तिरपाल- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed